शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

तीसरी तिमाही के नतीजों में किस क्षेत्र का कैसा रहा योगदान

साल 2020-21 की तीसरी तिमाही के कारोबारी नतीजों में किस क्षेत्र ने सबसे अच्छा योगदान किया, कौन-सा क्षेत्र सबसे कमजोर रहा? तिमाही नतीजों पर आईसीआईसीआई डायरेक्ट की रिपोर्ट में क्षेत्रवार प्रदर्शन के पंचसूत्र :

1. निफ्टी कंपनियों की आमदनी में वृद्धि में धातु (मेटल) क्षेत्र, खास कर इस्पात (स्टील) का योगदान सबसे अधिक
2. दवा कंपनियों की आमदनी में भी दो अंकों में वृद्धि दर्ज
3. एफएमसीजी, आईटी और बिजली क्षेत्रों में उच्च एकल अंक में वृद्धि दर्ज
4. कैपिटल गुड्स क्षेत्र की बिक्री में हल्की गिरावट
5. निफ्टी कंपनियों में शुद्ध लाभ वृद्धि की दृष्टि से दवा, धातु और ऑटो क्षेत्र का प्रदर्शन बेहतर रहा
(शेयर मंथन, 21 फरवरी 2021)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!