शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

तीसरी तिमाही के प्रदर्शन से बैंकिंग क्षेत्र में भरोसा बढ़ा : आईसीआईसीआई डायरेक्ट

बैंकिंग क्षेत्र ने 2020-21 की तीसरी तिमाही में कई पैमानों पर अच्छा प्रदर्शन कर भरोसा बढ़ाया है। तिमाही नतीजों पर आईसीआईसीआई डायरेक्ट की रिपोर्ट में बैंकिंग क्षेत्र के प्रदर्शन के पंचसूत्र :

1. बैंकिंग क्षेत्र ने इस तिमाही में हरियाली के अंकुर देखे, ऋण माँग और संग्रह दोनों में सुधार
2. कुल ऋण वृद्धि (एडवांस ग्रोथ) 6.7% रही, ग्रामीण अर्थव्यवस्था में मजबूती से कृषि ऋणों की माँग 9.4% बढ़ी
3. एसबीआई और एचडीएफसी बैंक को छोड़ कर अधिकतर बैंकों का प्रोफॉर्मा आधार पर सकल एनपीए करीब 30-50 बीपीएस बढ़ा
4. पूँजी की लागत घटने से शुद्ध ब्याज मार्जिन (एनआईएम) में सुधार का रुख
5. प्रावधानों में तिमाही-दर-तिमाही वृद्धि के चलते बैंकिंग क्षेत्र का कुल शुद्ध लाभ लगभग सपाट रहते हुए 26,189 करोड़ रुपये रहा
(शेयर मंथन, 21 फरवरी 2021)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!