शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

तीसरी तिमाही में कैपिटल गुड्स क्षेत्र का ठोस प्रदर्शन

कैपिटल गुड्स क्षेत्र को 2020-21 की तीसरी तिमाही में कामकाजी गतिविधियाँ सामान्य स्तर की ओर लौटने, उत्पादकता में सुधार, औद्योगिक क्षेत्र के सँभलने, ऑटो क्षेत्र में लगातार सुधार और मुख्य अंतरराष्ट्रीय बाजारों में अच्छे प्रदर्शन का लाभ मिला है।

तिमाही नतीजों पर आईसीआईसीआई डायरेक्ट की रिपोर्ट में कैपिटल गुड्स क्षेत्र के प्रदर्शन के पंचसूत्र :
1. कैपिटल गुड्स क्षेत्र की तिमाही आमदनी लगभग सपाट रही, पर एबिटा आय में 23.6% की वृद्धि दर्ज
2. इस क्षेत्र के तिमाही समायोजित शुद्ध लाभ में साल-दर-साल 38.6% की वृद्धि
3. इस तिमाही में एलऐंडटी को मिलने वाले ठेकों (ऑर्डर) की राशि 76% बढ़ कर 73,233 करोड़ रुपये की
4. चौथी तिमाही में क्रियान्वयन और उत्पादकता में और वृद्धि से आमदनी के मोर्चे पर होगा सुधार
5. नये ठेके मिलने की गति चौथी तिमाही में अच्छी रहने की आशा
(शेयर मंथन, 21 फरवरी 2021)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!