शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

कोरोना प्रभावः सेंसेक्स (Sensex) 1708 अंक लुढ़का, निफ्टी (Nifty) 524 अंक फिसला

कोरोना के रिकॉर्ड मामले दर्ज होने की खबरों के बीच नये हफ्ते के पहले दिन सोमवार को भारतीय शेयर बाजार के दिग्गज सूचकांकों में भारी गिरावट दर्ज की गयी।

कल के बंद स्तर 49,591.32 के मुकाबले आज बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) कमजोरी के साथ 48,956.65 पर खुला, जो आज का उच्चतम स्तर रहा। आज यह नीचे की ओर 47,693.44 तक लुढ़क गया। आखिरकार यह 1,707.94 अंकों या 3.44% की गिरावट के साथ 47,883.38 पर बंद हुआ। आज सेंसेक्स के 29 शेयरों में कमजोरी रही, जबकि केवल एक शेयर हरे निशान में बंद हुआ। सेंसेक्स के शेयरों की बात करें तो डॉ. रेड्डीज लैब (Dr Reddy’s Lab) में 4.83% की बढ़त दर्ज की गयी। इंडसइंड बैंक (IndusInd Bank) में 8.60%, बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance) में 7.39%, एसबीआई (SBI) में 6.87% और ओएनजीसी (ONGC) में 5.54% की गिरावट रही।
पिछले बंद स्तर 14,834.85 के मुकाबले आज निफ्टी (Nifty) 524.05 अंकों या 3.53% की कमजोरी के साथ 14,310.80 पर बंद हुआ। आज निफ्टी के केवल चार शेयरों में मजबूती, जबकि 46 शेयरों में गिरावट दर्ज की गयी। (शेयर मंथन, 12 अप्रैल 2021)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख