शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

कमजोर शुरुआत के बावजूद बढ़ोतरी के साथ बंद हुए भारतीय शेयर बाजार

कारोबार के आखिरी घंटों में आयी तेजी की बदौलत भारतीय शेयर बाजार का दिग्गज सूचकांक बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) आज बढ़त के साथ बंद हुआ।

पिछले बंद स्तर 47,705.80 के मुकाबले आज सुबह यह गिरावट के साथ 47,501.71 पर खुला और जल्दी ही नीचे की ओर 47,204.50 तक फिसल गया। दोपहर तक सेंसेक्स में कमजोरी बनी रही। दोपहर बाद इसमें हल्की तेजी का रुख दिखा, लेकिन आखिरी घंटे में अच्छी खरीदारी आने से आखिरकार यह 374.87 अंकों या 0.79% की मजबूती के साथ 48,080.67 पर बंद हुआ। आज सेंसेक्स के 18 शेयरों में तेजी, जबकि 12 शेयरों में गिरावट देखी गयी। कल रामनवमी के कारण भारतीय बाजार बंद रहे थे। इससे पहले सोमवार और मंगलवार को इसमें कमजोरी दर्ज की गयी थी।
पिछले बंद स्तर 14,296.40 के मुकाबले आज निफ्टी (Nifty) 109.75 अंकों या 0.77% की बढ़ोतरी के साथ 14,406.15 पर बंद हुआ। आज निफ्टी के 27 शेयरों में तेजी, जबकि 23 शेयरों में गिरावट देखी गयी। (शेयर मंथन, 22 अप्रैल 2021)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!