शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सेंसेक्स (BSE Sensex) 508 अंक चढ़ा, निफ्टी (Nifty) 144 अंक बढ़ा

कारोबारी हफ्ते के पहले दिन सोमवार को भारतीय शेयर बाजार के दिग्गज सूचकांकों में मजबूती दर्ज की गयी।

बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) पिछले बंद स्तर 47,878.45 के मुकाबले आज सुबह बढ़त के साथ 48,197.37 पर खुला और दिन भर हरे निशान में बना रहा। आज यह ऊपर की ओर 48,667.98 तक गया और आज के कारोबार के आखिर में 508.06 अंकों या 1.06% की बढ़ोतरी के साथ 48,386.51 पर बंद हुआ। आज सेंसेक्स के 23 शेयरों में मजबूती दर्ज की गयी, जबकि छह शेयरों में कमजोरी रही। सेंसेक्स का एक शेयर पिछले बंद भाव में बिना किसी बदलाव के बंद हुआ। आज ऐक्सिस बैंक (Axis Bank) में 4.40%, आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) में 3.63% और अल्ट्राटेक सीमेंट में 3.61% की बढ़त दर्ज की गयी। दूसरी ओर एचसीएल टेक (HCL Tech) में 2.87% की गिरावट देखी गयी।
पिछले बंद स्तर 14,341.35 के मुकाबले आज निफ्टी (Nifty) 143.65 अंकों या 1.00% की मजबूती के साथ 14,485.00 पर बंद हुआ। आज निफ्टी के 39 शेयरों में बढ़ोतरी, जबकि 11 शेयरों में कमजोरी दर्ज की गयी। (शेयर मंथन, 26 अप्रैल 2021)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख