शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सेंसेक्स (BSE Sensex) 42 अंक बढ़ा, निफ्टी (Nifty) 19 अंक गिरा

कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार के अहम सूचकांकों का रुख मिला-जुला रहा।

बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) पिछले बंद स्तर 48,690.80 के मुकाबले आज सुबह मजबूती के साथ 48,898.93 पर खुला, लेकिन जल्दी ही लाल निशान में आ गया। दिन भर यह लाल और हरे निशान के बीच झूलता रहा और आज के कारोबार के आखिर में 41.75 अंकों या 0.09% की मामूली बढ़ोतरी के साथ 48,732.55 पर बंद हुआ। आज सेंसेक्स के 10 शेयरों में तेजी, जबकि 20 शेयरों में गिरावट दर्ज की गयी। आज एशियन पेंट्स (Asian Paints) में 8.51% और आईटीसी (ITC) में 4.45% की मजबूती रही। दूसरी ओर इंडसइंड बैंक (IndusInd Bank) में 2.82% की कमजोरी देखी गयी।
पिछले बंद स्तर 14,696.50 के मुकाबले आज निफ्टी (Nifty) 18.70 अंकों या 0.13% के नुकसान के साथ 14,677.80 पर बंद हुआ। आज निफ्टी के 15 शेयरों में तेजी और 34 शेयरों में कमजोरी दर्ज की गयी। निफ्टी का एक शेयर अपने पिछले बंद भाव के मुकाबले बिना किसी बदलाव के बंद हुआ। (शेयर मंथन, 14 मई 2021)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख