शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

भारतीय बाजार में शानदार तेजी, सेंसेक्स (BSE Sensex) 848 अंक उछला

भारतीय शेयर बाजार में आज नये कारोबारी हफ्ते की शुरुआत बेहद मजबूती के साथ हुई।

बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) पिछले बंद स्तर 48,732.55 के मुकाबले आज सुबह बढ़त के साथ 48,990.70 पर खुला। आज दिन भर इसमें मजबूती कायम रही। दिन बीतने के साथ सेंसेक्स की तेजी बढ़ती गयी और यह ऊपर की ओर 49,628.42 तक चला गया। आज के कारोबार के आखिर में सेंसेक्स 848.18 अंकों या 1.74% की बढ़ोतरी के साथ 49,580.73 पर बंद हुआ। आज सेंसेक्स के 23 शेयरों में मजबूती, जबकि सात शेयरों में कमजोरी देखी गयी। आज इंडसइंड बैंक (IndusInd Bank) में 7.27%, एसबीआई (SBI) में 6.35% और आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) में 4.41% की बढ़त दर्ज की गयी। दूसरी ओर लार्सन ऐंड टुब्रो (L&T) में 2.02% की कमजोरी रही।
पिछले बंद स्तर 14,677.80 के मुकाबले आज निफ्टी (Nifty) 245.35 अंकों या 1.67% की मजबूती के साथ 14,923.15 पर बंद हुआ। आज निफ्टी के 39 शेयरों में तेजी और 11 शेयरों में गिरावट दर्ज की गयी। (शेयर मंथन, 17 मई 2021)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख