शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 613 अंकों की मजबूती के साथ 50 हजार के पार बंद

सोमवार की तेजी के बाद आज मंगलवार को भी भारतीय शेयर बाजार में मजबूती का सिलसिला जारी रहा।

बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) पिछले बंद स्तर 49,580.73 के मुकाबले आज सुबह बढ़ोतरी के साथ 49,986.68 पर खुला। आज दिन भर यह हरे निशान में बना रहा और ऊपर की ओर 50,313.25 तक चला गया। आज के कारोबार के आखिर में बीएसई सेंसेक्स 612.60 अंकों या 1.24% की मजबूती के साथ 50,193.33 पर बंद हुआ। आज सेंसेक्स के 25 शेयरों में बढ़ोतरी, जबकि केवल पाँच शेयरों में गिरावट दर्ज की गयी। आज महिन्द्रा ऐंड महिन्द्रा (M&M) में 5.91%, बजाज ऑटो (Bajaj Auto) में 5.17% और टाइटन (Titan) में 4.89% की तेजी देखी गयी। दूसरी ओर भारती एयरटेल (Bharti Airtel) में 2.41% की कमजोरी दर्ज की गयी।
पिछले बंद स्तर 14,923.15 के मुकाबले आज निफ्टी (Nifty) 184.95 अंकों या 1.24% की बढ़ोतरी के साथ 15,108.10 पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 18 मई 2021)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!