शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सेंसेक्स (BSE Sensex) 291 अंकों की गिरावट के साथ 50 हजार के नीचे फिसला

कारोबारी हफ्ते के शुरुआती दो दिनों की तेजी के बाद आज बुधवार को भारतीय शेयर बाजार के दिग्गज सूचकांकों में गिरावट का रुख देखा गया।

बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) पिछले बंद स्तर 50,193.33 के मुकाबले आज सुबह गिरावट के साथ 50,088.81 पर खुला। आज दिन में यह कई बार हरे और लाल निशान के बीच झूलता रहा और नीचे की ओर 49,831.40 तक फिसल गया। आज के कारोबार के आखिर में बीएसई सेंसेक्स 290.69 अंकों या 0.58% की गिरावट के साथ 49,902.64 पर बंद हुआ। आज सेंसेक्स के 10 शेयरों में तेजी, जबकि 20 शेयरों में कमजोरी रही। आज सन फार्मा (Sun Pharma) में 1.82% और नेस्ले इंडिया (Nestle India) में 1.57% की मजबूती देखी गयी। दूसरी ओर बजाज फिनसर्व (Bajaj Finserv) में 1.77% और एचडीएफसी (HDFC) में 1.70% की गिरावट दर्ज की गयी।
पिछले बंद स्तर 15,108.10 के मुकाबले आज निफ्टी (Nifty) 77.95 अंकों या 0.52% की कमजोरी के साथ 15,030.15 पर बंद हुआ। आज निफ्टी के 22 शेयरों में बढ़त रही, 27 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए, जबकि इसका एक शेयर पिछले भाव के मुकाबले अपरिवर्तित बंद हुआ। (शेयर मंथन, 19 मई 2021)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख