शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

दो दिनों की गिरावट के बाद शानदार तेजी, सेंसेक्स (Sensex) फिर पहुँचा 50 हजार के पार

मुख्यतः बैंकिंग शेयरों में लिवाली की वजह से कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार में बेहतरीन मजबूती दर्ज की गयी।

बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) पिछले बंद स्तर 49,564.86 के मुकाबले शुक्रवार की सुबह बढ़ोतरी के साथ 49,833.98 पर खुला। कल दिन भर यह हरे निशान में रहा और ऊपर की ओर 50,591.12 तक उछल गया। कारोबार के अंत में बीएसई सेंसेक्स 975.62 अंकों या 1.97% की शानदार तेजी के साथ 50,540.48 पर बंद हुआ। शुक्रवार को सेंसेक्स के 28 शेयरों में बढ़ोतरी रही, जबकि केवल दो शेयरों में गिरावट दर्ज की गयी। सेंसेक्स के शेयरों को देखें तो एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) में 4.48%, एसबीआई (SBI) में 4.30% और इंडसइंड बैंक (IndusInd Bank) में 4.18% की मजबूती देखी गयी। दूसरी ओर डॉ. रेड्डीज लैब (Dr. Reddy’s Lab) में 0.37% की गिरावट रही।
पिछले बंद स्तर 14,906.05 के मुकाबले शुक्रवार को निफ्टी (Nifty) 269.25 अंकों या 1.81% की तेजी के साथ 15,175.30 पर बंद हुआ। शुक्रवार को निफ्टी के 45 शेयरों में बढ़त, जबकि महज पाँच शेयरों में कमजोरी दर्ज की गयी। (शेयर मंथन, 22 मई 2021)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख