शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

शुक्रवार को डॉव जोंस (Dow Jones) 124 अंक चढ़ा

महँगाई से जुड़ी चिन्ताओं के बीच शुक्रवार को अमेरिकी शेयर बाजार के महत्वपूर्ण सूचकांकों ने मिला-जुला प्रदर्शन किया।

पिछले बंद स्तर 34,084.15 के मुकाबले शुक्रवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) मामूली बढ़त के साथ 34,121.91 पर खुला। कल यह ऊपर की ओर 34,415.50 तक गया और आखिरकार 123.69 अंकों या 0.36% की मजबूती के साथ 34,207.84 पर बंद हुआ।
नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) कल के कारोबार में ऊपर की ओर 13,616.58 तक गया। आखिरकार यह 64.75 अंकों या 0.48% की गिरावट के साथ 13,470.99 पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 (S&P 500) शुक्रवार के कारोबार में 3.26 अंक या 0.08% गिर कर 4,155.86 पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 22 मई 2021)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!