शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

गुरुवार को मजूबती के साथ बंद हुए सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी (Nifty)

आज गुरुवार को दिन भर भारतीय शेयर बाजार के दिग्गज सूचकांकों में मजबूती का रुझान देखा गया।

अपने पिछले बंद स्तर 51,941.64 के मुकाबले आज बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) बढ़ोतरी के साथ 52,143.90 पर खुला और दिन भर हरे निशान में बना रहा। दिन बीतने के साथ इसकी मजबूती बढ़ती रही और दोपहर बाद यह ऊपर की ओर 52,346.35 तक उछल गया। दिन के कारोबार के आखिर में यह 358.83 अंकों या 0.69% की बढ़त के साथ 52,300.47 पर बंद हुआ।
पिछले बंद स्तर 15,635.35 के मुकाबले आज निफ्टी (Nifty) ऊपर की ओर 15,751.25 तक गया। आज आखिरकार यह 102.40 अंकों या 0.65% की तेजी के साथ 15,737.75 पर बंद हुआ। आज निफ्टी के 34 शेयरों में मजबूती रही, जबकि इसके 15 शेयरों में गिरावट देखी गयी। निफ्टी का एक शेयर पिछले बंद भाव के मुकाबले अपरिवर्तित बंद हुआ। निफ्टी के शेयरों की बात करें तो बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance) में 7.67% और बजाज फिनसर्व (Bajaj Finserv) में 3.82% की तेजी रही। दूसरी ओर बजाज ऑटो (Bajaj Auto) में 0.96% की कमजोरी दर्ज की गयी। (शेयर मंथन, 10 जून 2021)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख