शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बुधवार को गिरावट के साथ बंद हुए सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी (Nifty)

लगातार चार दिनों की तेजी के बाद बुधवार को भारतीय शेयर बाजार में कमजोरी देखी गयी।

मंगलवार के बंद स्तर 52,773.05 के मुकाबले बुधवार को बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 52,782.21 पर खुला। हालाँकि जल्दी ही यह लाल निशान में फिसल गया। कल लगभग पूरे दिन यह लाल निशान में रहा और नीचे की ओर 52,425.57 तक फिसल गया। कल आखिरकार सेंसेक्स 271.07 अंकों या 0.51% की गिरावट के साथ 52,501.98 पर बंद हुआ।
पिछले बंद स्तर 15,869.25 के मुकाबले बुधवार को निफ्टी (Nifty) 101.70 अंकों या 0.64% की कमजोरी के साथ 15,767.55 पर बंद हुआ। बुधवार को निफ्टी के केवल नौ शेयरों में मजबूती, जबकि 41 शेयरों में गिरावट दर्ज की गयी। निफ्टी के शेयरों की बात करें तो टाटा कंज्यूमर (Tata Consumer) में 2.11% और नेस्ले इंडिया (Nestle India) में 1.51% की तेजी रही। दूसरी ओर अदानी पोर्ट्स (Adani Ports) में 7.86% की कमजोरी देखी गयी। (शेयर मंथन, 17 जून 2021)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!