शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

लगातार दूसरे दिन गिरावट दर्ज करने के बाद बंद हुए भारतीय शेयर बाजार

ऊपरी स्तरों पर आयी मुनाफावसूली की वजह से गुरुवार को भी भारतीय शेयर बाजार के दिग्गज सूचकांकों में कमजोरी देखी गयी।

इससे पहले बुधवार को भी इनमें गिरावट रही थी। बुधवार के बंद स्तर 52,501.98 के मुकाबले गुरुवार को बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 52,122.25 पर खुला। कुछ मिनटों को छोड़ कर आज लगभग पूरे दिन यह लाल निशान में रहा और दोपहर बाद नीचे की ओर 52,040.51 तक लुढ़क गया। हालाँकि निचले स्तरों से खरीदारी उभरने के कारण सेंसेक्स आखिरकार 178.65 अंकों या 0.34% की कमजोरी के साथ 52,323.33 पर बंद हुआ।
पिछले बंद स्तर 15,767.55 के मुकाबले गुरुवार को निफ्टी (Nifty) 76.15 अंकों या 0.48% की गिरावट के साथ 15,691.40 पर बंद हुआ। गुरुवार को निफ्टी के 13 शेयरों में तेजी, जबकि 37 शेयरों में कमजोरी दर्ज की गयी। निफ्टी के शेयरों को देखें तो अल्ट्राटेक सीमेंट (Ultratech Cement) में 1.69% और टीसीएस (TCS) में 1.64% की मजबूती देखी गयी। दूसरी ओर अदानी पोर्ट्स (Adani Ports) में 8.99% की गिरावट दर्ज की गयी। (शेयर मंथन, 17 जून 2021)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!