शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

शुक्रवार को नयी ऊँचाई पर बंद हुआ बीएसई सेंसेक्स (Sensex)

गुरुवार की मजबूती के बाद शुक्रवार को भी भारतीय शेयर बाजार के दिग्गज सूचकांकों में बढ़त का क्रम जारी रहा।

गुरुवार के बंद स्तर 52,699.00 के मुकाबले आज बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) तेजी के साथ 52,877.16 पर खुला। हालाँकि जल्दी ही यह बढ़त को गँवा कर लाल निशान में फिसल गया। दोपहर से पहले कई बार यह लाल और हरे निशान के बीच झूलता रहा। हालाँकि दोपहर के बाद इसकी मजबूती बढ़ती गयी और इसी क्रम में यह ऊपर की ओर 52,973.07 तक चला गया। आज आखिरकार सेंसेक्स 226.04 अंकों या 0.43% की तेजी के साथ 52,925.04 पर बंद हुआ। बंद भाव के लिहाज से देखें, तो यह सेंसेक्स का नया रिकॉर्ड क्लोजिंग स्तर है। आज सेंसेक्स के 19 शेयरों में मजबूती, जबकि 11 शेयरों में कमजोरी देखी गयी।
पिछले बंद स्तर 15,790.45 के मुकाबले आज निफ्टी (Nifty) ऊपर की ओर 15,870.80 तक गया। यह आखिरकार 69.90 अंकों या 0.44% की बढ़ोतरी के साथ 15,860.35 पर बंद हुआ। आज निफ्टी के 32 शेयरों में मजबूती, जबकि 17 शेयरों में गिरावट देखी गयी। निफ्टी का एक शेयर पिछले भाव के मुकाबले अपरिवर्तित बंद हुआ। निफ्टी के शेयरों की बात करें तो टाटा स्टील (Tata Steel) में 4.70% और ऐक्सिस बैंक (Axis Bank) में 3.00% की बढ़ोतरी रही। दूसरी ओर रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) में 2.28% की गिरावट देखी गयी। (शेयर मंथन, 25 जून 2021)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!