शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

लगातार दूसरे दिन मजबूती के साथ बंद हुए भारतीय बाजार के दिग्गज सूचकांक

कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन शुक्रवार को दिन भर चले उतार-चढ़ाव के बाद आखिरकार भारतीय शेयर बाजार के अहम सूचकांक बढ़त के साथ बंद होने में सफल रहे।

इससे पहले गुरुवार को भी इनमें मजबूती दर्ज की गयी थी। गुरुवार के बंद स्तर 52,837.21 के मुकाबले आज बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) तेजी के साथ 52,967.87 पर खुला। लेकिन जल्दी ही यह लाल निशान में फिसल गया। कारोबार के पहले ही घंटे में सेंसेक्स नीचे की ओर 52,653.77 तक चला गया। हालाँकि दोपहर बाद बाजार में मजबूती बढ़ी और सेंसेक्स ऊपर की ओर 53,114.70 तक उछल गया। सेंसेक्स आखिरकार आज 138.59 अंकों या 0.26% की बढ़त के साथ 52,975.80 पर बंद हुआ। आज सेंसेक्स के 16 शेयरों में तेजी, जबकि 14 शेयरों में कमजोरी दर्ज की गयी।
पिछले बंद स्तर 15,824.05 के मुकाबले आज शुक्रवार को निफ्टी (Nifty) 32.00 अंकों या 0.20% की वृद्धि के साथ 15,856.05 पर बंद हुआ। आज निफ्टी के 21 शेयरों में तेजी, जबकि 28 शेयरों में गिरावट रही। निफ्टी का एक शेयर पिछले बंद भाव के मुकाबले अपरिवर्तित बंद हुआ। निफ्टी के शेयरों को देखें तो आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) में 3.12% और आईटीसी (ITC) में 2.63% की मजबूती देखी गयी। दूसरी ओर टाटा मोटर्स (Tata Motors) में 2.23% की कमजोरी दर्ज की गयी। (शेयर मंथन, 23 जुलाई 2021)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख