शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

भारतीय बाजार के दिग्गज सूचकांकों ने छुआ नया सर्वकालिक शिखर, सेंसेक्स रिकॉर्ड स्तर पर हुआ बंद

सकारात्मक वैश्विक संकेतों के बीच कारोबारी हफ्ते के दूसरे दिन मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार के दिग्गज सूचकांक मजबूती के साथ बंद होने में कामयाब रहे।

सोमवार के बंद स्तर 54,402.85 के मुकाबले आज बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) तेजी के साथ 54,461.31 पर खुला। समय के साथ बाजार में मजबूती बढ़ी और सेंसेक्स ऊपर की ओर 54,779.66 तक उछल गया। यह इसका सर्वकालिक उच्चतम स्तर है। हालाँकि दोपहर बाद सेंसेक्स में तीखी गिरावट देखी गयी और यह नीचे की ओर 54,308.77 तक फिसल गया। निचले स्तरों से उभरने के बाद सेंसेक्स आखिरकार आज 151.81 अंकों या 0.28% की बढ़ोतरी के साथ 54,554.66 पर बंद हुआ। बंद भाव के लिहाज से भी यह सेंसेक्स का रिकॉर्ड स्तर है। आज सेंसेक्स के 14 शेयरों में मजबूती, जबकि 16 शेयरों में कमजोरी दर्ज की गयी।
पिछले बंद स्तर 16,258.25 के मुकाबले आज निफ्टी (Nifty) 21.85 अंकों या 0.13% की वृद्धि के साथ 16,280.10 पर बंद हुआ। हालाँकि इससे पहले यह ऊपर की ओर 16,359.25 तक चला गया, जो इसका सर्वकालिक शिखर है। आज निफ्टी के 20 शेयरों में तेजी, जबकि 29 शेयरों में गिरावट रही। निफ्टी का एक शेयर पिछले बंद भाव के मुकाबले अपरिवर्तित बंद हुआ। निफ्टी के शेयरों को देखें तो भारती एयरटेल (Bharti Airtel) में 3.78% और टेक महिंद्रा (Tech Mahindra) में 2.76% की मजबूती रही। दूसरी ओर श्री सीमेंट (Shree Cement) में 4.05% की गिरावट दर्ज की गयी। (शेयर मंथन, 10 अगस्त 2021)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख