शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

नये सर्वकालिक उच्चतम स्तरों पर बंद हुए सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी (Nifty)

दोपहर बाद आयी तेजी की बदौलत आज गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार के दिग्गज सूचकांक नये सर्वकालिक उच्चतम स्तरों पर बंद होने में सफल रहे।

बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) अपने पिछले बंद स्तर 54,525.93 के मुकाबले आज बढ़ोतरी के साथ 54,641.22 पर खुला। दिन बीतने के साथ इसकी मजबूती बढ़ती गयी और दोपहर बाद यह ऊपर की ओर 54,874.10 तक चला गया। इन्ट्रा-डे के लिहाज से यह इसका सर्वकालिक शिखर है। आखिरकार सेंसेक्स 318.05 अंकों या 0.58% की बढ़ोतरी के साथ 54,843.98 पर बंद हुआ, जो बंद भाव के लिहाज से इसका नया सर्वकालिक उच्चतम स्तर है।

आज सेंसेक्स के 21 शेयरों में तेजी रही, जबकि केवल नौ शेयरों में कमजोरी देखी गयी। सेंसेक्स के शेयरों में पावर ग्रिड (Power Grid) में 6.22%, टेक महिंद्रा (Tech Mahindra) में 4.82% और एचसीएल टेक (HCL Tech) में 2.82% की मजबूती दर्ज की गयी। दूसरी ओर डॉ. रेड्डीज लैब (Dr. Reddy’s Lab) में 0.67% की गिरावट रही।
अपने पिछले बंद स्तर 16,282.25 के मुकाबले आज निफ्टी ऊपर की ओर 16,375.50 तक उछल गया। इन्ट्रा-डे के लिहाज से यह इसका सर्वकालिक शिखर है। निफ्टी आज के कारोबार के अंत में 82.15 अंकों या 0.50% की बढ़ोतरी के साथ 16,364.40 पर बंद हुआ। बंद भाव के लिहाज से यह इसका नया सर्वकालिक उच्चतम स्तर है। (शेयर मंथन, 12 अगस्त 2021)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!