शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

शुक्रवार को नये शिखरों पर बंद हुए सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी (Nifty)

कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार के अहम सूचकांक लगातार दूसरे दिन नये सर्वकालिक उच्चतम स्तरों पर बंद होने में कामयाब रहे।

बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) गुरुवार के बंद स्तर 54,843.98 के मुकाबले आज तेजी के साथ 54,911.95 पर खुला। समय बीतने के साथ सेंसेक्स की मजबूती बढ़ती गयी और दोपहर बाद यह ऊपर की ओर 55,487.79 तक उछल गया। इन्ट्रा-डे के लिहाज से यह इसका सर्वकालिक शिखर है। आखिरकार सेंसेक्स 593.31 अंकों या 1.08% की मजबूती के साथ 55,437.29 पर बंद हुआ, जो बंद भाव के लिहाज से इसका नया सर्वकालिक उच्चतम स्तर है।
आज सेंसेक्स के 19 शेयरों में बढ़त, जबकि 11 शेयरों में गिरावट दर्ज की गयी। सेंसेक्स के शेयरों में टीसीएस (TCS) में 3.22%, लार्सन ऐंड टुब्रो (L&T) में 2.78% और भारती एयरटेल (Bharti Airtel) में 2.21% की तेजी रही। दूसरी ओर डॉ. रेड्डीज लैब (Dr. Reddy’s Lab) में 0.67% की गिरावट रही।
अपने पिछले बंद स्तर 16,364.40 के मुकाबले आज निफ्टी ऊपर की ओर 16,543.60 तक उछल गया। इन्ट्रा-डे के लिहाज से यह इसका सर्वकालिक शिखर है। निफ्टी आज के कारोबार के अंत में 164.70 अंकों या 1.01% की मजबूती के साथ 16,529.10 पर बंद हुआ। बंद भाव के लिहाज से यह इसका नया सर्वकालिक उच्चतम स्तर है। (शेयर मंथन, 13 अगस्त 2021)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!