शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

भारतीय बाजार में तेजी जारी, सेंसेक्स (Sensex) 210 अंक चढ़ कर 55,792 पर हुआ बंद

दिन भर चले उतार-चढ़ाव के बाद आखिरी घंटे में आयी तेजी की बदौलत आज भी भारतीय बाजार बढ़त के साथ बंद हुए।

इस तरह लगातार चौथे दिन भारतीय शेयर बाजार के अहम सूचकांक नये उच्चतम स्तरों पर बंद होने में सफल रहे। बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) सोमवार के बंद स्तर 55,582.58 के मुकाबले आज ऊपर की ओर 55,854.88 तक उछल गया। इन्ट्रा-डे के लिहाज से यह इसका सर्वकालिक उच्चतम स्तर है। आखिरकार सेंसेक्स आज 209.69 अंकों या 0.38% की मजबूती के साथ 55,792.27 पर बंद हुआ, जो बंद भाव के लिहाज से इसका नया सर्वकालिक शिखर है। आज सेंसेक्स के 18 शेयरों में बढ़ोतरी, जबकि 12 शेयरों में गिरावट दर्ज की गयी।
अपने पिछले बंद स्तर 16,563.05 के मुकाबले आज निफ्टी ऊपर की ओर 16,628.55 तक चढ़ गया। इन्ट्रा-डे के लिहाज से यह इसका सर्वकालिक उच्चतम स्तर है। निफ्टी आज के कारोबार के अंत में 51.55 अंकों या 0.31% की वृद्धि के साथ 16,614.60 पर बंद हुआ। बंद भाव के लिहाज से यह इसका नया सर्वकालिक शिखर है। (शेयर मंथन, 17 अगस्त 2021)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!