शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

भारतीय शेयर बाजार की तेजी थमी, सेंसेक्स (Sensex) 56,000 का स्तर छूने के बाद लुढ़का

लगातार चार दिनों तक नये उच्चतम स्तरों पर बंद होने के बाद भारतीय शेयर बाजार के अहम सूचकांक बुधवार को फिसल ही गये।

बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) मंगलवार के बंद स्तर 55,792.27 के मुकाबले आज ऊपर की ओर 56,118.57 तक उछल गया। इन्ट्रा-डे के लिहाज से यह इसका सर्वकालिक उच्चतम स्तर है। ऐसा पहली बार हुआ जब सेंसेक्स ने 56,000 का आँकड़ा छुआ। लेकिन दोपहर बाद बाजार में आयी मुनाफावसूली की बदौलत सेंसेक्स आज 162.78 अंकों या 0.29% की गिरावट के साथ 55,629.49 पर बंद हुआ। आज सेंसेक्स के 10 शेयरों में तेजी, जबकि 20 शेयरों में कमजोरी दर्ज की गयी।
अपने पिछले बंद स्तर 16,614.60 के मुकाबले आज निफ्टी ऊपर की ओर 16,701.85 तक चढ़ गया। इन्ट्रा-डे के लिहाज से यह इसका सर्वकालिक उच्चतम स्तर है। निफ्टी आज के कारोबार के अंत में 45.75 अंकों या 0.28% की कमजोरी के साथ 16,568.85 पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 18 अगस्त 2021)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!