शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सेंसेक्स (Sensex) 300 अंक गिरा, निफ्टी (Nifty) 118 अंक फिसला

कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार के दिग्गज सूचकांक गिरावट के साथ बंद हुए।

गुरुवार को मुहर्रम के कारण भारतीय शेयर बाजार में अवकाश था। कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) बुधवार के बंद स्तर 55,629.49 के मुकाबले आज सुबह कमजोरी के साथ 55,159.13 पर खुला। आज दिन भर बाजार में गिरावट का रुख बना रहा और आखिरकार सेंसेक्स 300.17 अंकों या 0.54% की कमजोरी के साथ 55,329.32 पर बंद हुआ।
आज सेंसेक्स के केवल आठ शेयरों में तेजी रही, जबकि 22 शेयरों में गिरावट दर्ज की गयी। सेंसेक्स के शेयरों में टाटा स्टील (Tata Steel) में 8.27% और एसबीआई (SBI) में 3.07% की कमजोरी रही। दूसरी ओर हिन्दुस्तान यूनिलीवर (HUL) में 5.37% और एशियन पेंट्स (Asian Paints) में 3.64% की मजबूती देखी गयी।
अपने पिछले बंद स्तर 16,568.85 के मुकाबले आज निफ्टी (Nifty) नीचे की ओर 16,376.05 तक फिसल गया। निफ्टी आज के कारोबार के अंत में 118.35 अंकों या 0.71% की कमजोरी के साथ 16,450.50 पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 20 अगस्त 2021)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!