शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सेंसेक्स (Sensex) 226 अंकों की मजबूती के साथ 55,556 पर हुआ बंद

शुक्रवार की गिरावट के बाद कारोबारी हफ्ते के पहले दिन सोमवार को भारतीय शेयर बाजार के अहम सूचकांक बढ़त के साथ बंद होने में सफल रहे।

शुक्रवार को सेंसेक्स में 300.17 अंकों की कमजोरी दर्ज की गयी थी। शुक्रवार के बंद स्तर 55,329.32 के मुकाबले आज सोमवार को बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) मजबूती के साथ 55,695.84 पर खुला। हालाँकि यह कुछ समय के लिए लाल निशान में भी रहा, लेकिन आखिरकार सेंसेक्स 226.47 अंकों या 0.41% की बढ़ोतरी के साथ 55,555.79 पर बंद हुआ।
आज सेंसेक्स के 15 शेयरों में तेजी रही, जबकि इसके 15 शेयरों में कमजोरी देखी गयी। सेंसेक्स के शेयरों में एचसीएल टेक (HCL Tech) में 4.1% और नेस्ले इंडिया (Nestle India) में 2.37% की बढ़त दर्ज की गयी। दूसरी ओर महिंद्रा ऐंड महिंद्रा (M&M) में 2.50% और बजाज ऑटो (Bajaj Auto) में 2.23% की गिरावट देखी गयी।
अपने पिछले बंद स्तर 16,450.50 के मुकाबले आज निफ्टी (Nifty) ऊपर की ओर 16,592.50 तक चढ़ गया। निफ्टी आज के कारोबार के अंत में 45.95 अंकों या 0.28% की मजबूती के साथ 16,496.45 पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 23 अगस्त 2021)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!