शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

भारतीय शेयर बाजार में तेजी जारी, सेंसेक्स (Sensex) पहली बार 56,000 के ऊपर हुआ बंद

कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन शुरुआती कमजोरी से उबरते हुए भारतीय शेयर बाजार आखिरकार बढ़त के साथ बंद होने में कामयाब रहे।

बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) गुरुवार के बंद स्तर 55,949.10 के मुकाबले शुक्रवार की सुबह कमजोरी के साथ 55,862.93 पर खुला। गिरावट बढ़ी और पहले घंटे में ही यह फिसल कर 55,675.87 तक चला गया। लेकिन वक्त बीतने के साथ सेंसेक्स न केवल कमजोरी से बाहर निकला, बल्कि इसकी मजबूती भी बढ़ती गयी। दोपहर बाद यह ऊपर की ओर 56,188.23 तक उछल गया। आखिरकार सेंसेक्स शुक्रवार को 175.62 अंकों या 0.31% की मजबूती के साथ 56,124.72 पर बंद हुआ, जो बंद भाव के लिहाज से इसका नया सर्वकालिक शिखर है। इतिहास में यह पहला मौका है जब बीएसई सेंसेक्स 56,000 के मनोवैज्ञानिक स्तर के ऊपर बंद होने में कामयाब रहा है। शुक्रवार को सेंसेक्स के 20 शेयरों में बढ़ोतरी, जबकि 10 शेयरों में गिरावट दर्ज की गयी।
सेंसेक्स के शेयरों की बात करें तो शुक्रवार को अल्ट्राटेक सीमेंट (Ultratech Cement) में 3.57% और लार्सन ऐंड टुब्रो (L&T) में 2.66% की मजबूती रही। दूसरी ओर इन्फोसिस (Infosys) में 1.07% की कमजोरी देखी गयी।
अपने पिछले बंद स्तर 16,636.90 के मुकाबले शुक्रवार को दोपहर बाद एनएसई निफ्टी (NSE Nifty) ऊपर की ओर 16,722.05 तक चढ़ गया। इन्ट्रा-डे के लिहाज से यह इसका सर्वकालिक उच्चतम स्तर है। निफ्टी शुक्रवार के कारोबार के अंत में 68.30 अंकों या 0.41% की वृद्धि के साथ 16,705.20 पर बंद हुआ। बंद भाव के लिहाज से यह इसका नया सर्वकालिक शिखर है। (शेयर मंथन, 28 अगस्त 2021)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!