शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

नये शिखर छू कर फिसले भारतीय शेयर बाजार, सेंसेक्स (Sensex) 214 अंक गिरा

बुधवार को ऊपरी स्तरों पर मुनाफावसूली आने के कारण भारतीय बाजार के अहम सूचकांक गिरावट के साथ बंद हुए।

बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) मंगलवार के बंद स्तर 57,552.39 के मुकाबले बुधवार की सुबह ऊपर की ओर 57,918.71 तक उछल गया। इन्ट्रा-डे के लिहाज से यह सेंसेक्स का नया सर्वकालिक शिखर है। लेकिन ऊपरी स्तरों पर मुनाफावसूली आने के कारण आखिरकार सेंसेक्स 214.18 अंकों या 0.37% की कमजोरी के साथ 57,338.21 पर बंद हुआ। बुधवार को सेंसेक्स के 13 शेयरों में मजबूती, जबकि 17 शेयरों में गिरावट देखी गयी।
सेंसेक्स के शेयरों की बात करें तो बुधवार को एशियन पेंट्स (Asian Paints) में 3.20% की बढ़ोतरी रही। दूसरी ओर महिन्द्रा ऐंड महिन्द्रा (M&M) में 2.89% की कमजोरी दर्ज की गयी।
अपने पिछले बंद स्तर 17,132.20 के मुकाबले बुधवार को एनएसई निफ्टी (NSE Nifty) ऊपर की ओर 17,225.75 तक चला गया। इन्ट्रा-डे के लिहाज से यह इसका सर्वकालिक शिखर है। निफ्टी बुधवार के कारोबार के अंत में 55.95 अंकों या 0.33% की गिरावट के साथ 17,076.25 पर बंद हुआ। बुधवार को निफ्टी के 21 शेयरों में मजबूती, जबकि 29 शेयरों में कमजोरी दर्ज की गयी। (शेयर मंथन, 02 सितंबर 2021)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!