शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

नयी ऊँचाइयों पर बंद हुए सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी (Nifty)

गुरुवार को भारतीय बाजार के दिग्गज सूचकांक शानदार तेजी के साथ बंद होने में कामयाब रहे।

बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) बुधवार के बंद स्तर 57,338.21 के मुकाबले गुरुवार को 57,423.65 पर खुला। कुछ मिनटों को छोड़ दें तो दिन भर इसमें मजबूती बनी रही। वक्त बीतने के साथ बाजार की मजबूती बढ़ती गयी और आखिरकार सेंसेक्स 514.33 अंकों या 0.90% की बढ़ोतरी के साथ 57,852.54 पर बंद हुआ। बंद भाव के लिहाज से यह सेंसेक्स का सर्वकालिक उच्चतम स्तर है। गुरुवार को सेंसेक्स के 22 शेयरों में तेजी, जबकि केवल आठ शेयरों में कमजोरी रही।
अपने पिछले बंद स्तर 17,076.25 के मुकाबले गुरुवार को एनएसई निफ्टी (NSE Nifty) ऊपर की ओर 17,245.50 तक चला गया। इन्ट्रा-डे के लिहाज से यह इसका सर्वकालिक उच्चतम स्तर है। निफ्टी गुरुवार के कारोबार के अंत में 157.90 अंकों या 0.92% की मजबूती के साथ 17,234.15 पर बंद हुआ। बंद भाव के लिहाज से यह निफ्टी का सर्वकालिक शिखर है। गुरुवार को निफ्टी के 36 शेयरों में बढ़त, जबकि इसके 14 शेयरों में गिरावट दर्ज की गयी। (शेयर मंथन, 02 सितंबर 2021)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!