शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

पहली बार 58,000 के पार बंद हुआ बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex)

गुरुवार को उच्चतम स्तर पर बंद होने के बाद शुक्रवार को भी भारतीय शेयर बाजार के अहम सूचकांक नये शिखरों पर बंद होने में सफल रहे।

बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) गुरुवार के बंद स्तर 57,852.54 के मुकाबले शुक्रवार को 57,983.65 पर खुला। हालाँकि बाजार में दिन भर उतार-चढ़ाव बना रहा, लेकिन दोपहर बाद सेंसेक्स ऊपर की ओर 58,194.79 तक उछल गया। इन्ट्रा-डे के लिहाज से यह इसका सर्वकालिक उच्चतम स्तर है। आज आखिरकार सेंसेक्स 277.41 अंकों या 0.48% की मजबूती के साथ 58,129.95 पर बंद हुआ। बंद भाव के लिहाज से यह सेंसेक्स का सर्वकालिक उच्चतम स्तर है। पहली बार सेंसेक्स 58,000 के मनोवैज्ञानिक स्तर के पार बंद हुआ है। शुक्रवार को सेंसेक्स के 19 शेयरों में बढ़त, जबकि 11 शेयरों में गिरावट देखी गयी। आज रिलायंस इंडस्ट्रीज में 4.12% की बढ़त दर्ज की गयी।
अपने पिछले बंद स्तर 17,234.15 के मुकाबले शुक्रवार को एनएसई निफ्टी (NSE Nifty) ऊपर की ओर 17,340.10 तक चढ़ गया। इन्ट्रा-डे के लिहाज से यह इसका सर्वकालिक उच्चतम स्तर है। निफ्टी शुक्रवार के कारोबार के अंत में 89.45 अंकों या 0.52% की बढ़ोतरी के साथ 17,323.60 पर बंद हुआ। बंद भाव के लिहाज से यह निफ्टी का नया सर्वकालिक शिखर है। (शेयर मंथन, 03 सितंबर 2021)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!