शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सेंसेक्स (Sensex) 29 अंक गिरा, निफ्टी (Nifty) 9 अंक फिसला

आज बुधवार को भारतीय शेयर बाजार के दिग्गज सूचकांकों पर कमजोरी हावी रही।

बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) मंगलवार के बंद स्तर 58,279.48 के मुकाबले बुधवार को हल्की बढ़त के साथ 58,350.56 पर खुला। लेकिन जल्दी ही यह लाल निशान में फिसल गया। दोपहर बाद सेंसेक्स नीचे की ओर 57,924.48 तक लुढ़क गया। हालाँकि निचले स्तरों पर खरीदारी उभरने के कारण इसकी गिरावट कुछ कम हुई और आखिरकार सेंसेक्स 29.22 अंकों या 0.05% की कमजोरी के साथ 58,250.26 पर बंद हुआ। बुधवार को सेंसेक्स के 14 शेयरों में बढ़त, जबकि 16 शेयरों में गिरावट देखी गयी।
सेंसेक्स के शेयरों की बात करें तो आज कोटक महिन्द्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank) में 2.94% की तेजी दर्ज की गयी, जबकि नेस्ले इंडिया (Nestle India) में 2.44% की कमजोरी रही।
अपने पिछले बंद स्तर 17,362.10 के मुकाबले बुधवार को एनएसई निफ्टी (NSE Nifty) नीचे की ओर 17,254.20 तक फिसल गया। निफ्टी आज के कारोबार के अंत में 8.60 अंकों या 0.05% की कमजोरी के साथ 17,353.50 पर बंद हुआ। आज निफ्टी के 28 शेयरों में मजबूती, जबकि 22 शेयरों में गिरावट दर्ज की गयी। (शेयर मंथन, 08 सितंबर 2021)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!