शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

पहली बार 59,000 के ऊपर बंद हुआ बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex)

भारतीय शेयर बाजार में तेजी का स्वर्णिम दौर जारी है। बुधवार के बाद आज गुरुवार को भी बाजार के दोनों अहम सूचकांक नये उच्चतम स्तरों पर बंद हुए।

बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) बुधवार के बंद स्तर 58,723.20 के मुकाबले आज गुरुवार की सुबह मजबूती के साथ 58,881.04 पर खुला। कुछ मिनटों को छोड़ कर आज पूरे दिन भारतीय शेयर बाजार हरे निशान में रहा। दिन बीतने के साथ बाजार की तेजी में बढ़ोतरी होती गयी। दोपहर बाद सेंसेक्स ऊपर की ओर 59,204.29 तक चढ़ गया, जो इन्ट्रा-डे के लिहाज से इसका सर्वकालिक शिखर है। आज के कारोबार के अंत में सेंसेक्स 417.96 अंकों या 0.71% की बढ़ोतरी के साथ 59,141.16 पर बंद हुआ। बंद भाव के लिहाज से यह सेंसेक्स का उच्चतम स्तर है। आज के कारोबार में सेंसेक्स के 14 शेयरों में तेजी, जबकि 16 शेयरों में गिरावट देखी गयी।
सेंसेक्स के शेयरों की बात करें, तो आज इंडसइंड बैंक (IndusInd Bank) में 7.34%, आईटीसी (ITC) में 6.83% और एसबीआई (SBI) में 4.46% की मजबूती दर्ज की गयी। दूसरी ओर टीसीएस (TCS) में आज 1.32% की कमजोरी रही।
अपने पिछले बंद स्तर 17,519.45 के मुकाबले गुरुवार को एनएसई का निफ्टी 50 (Nifty 50) ऊपर की ओर 17,644.60 तक चढ़ गया। इन्ट्रा-डे के लिहाज से यह इसका नया सर्वकालिक शिखर है। आज के कारोबार के अंत में यह 110.05 अंकों या 0.63% की मजबूती के साथ 17,629.50 पर बंद हुआ। बंद भाव के लिहाज से यह निफ्टी का नया उच्चतम स्तर है। आज निफ्टी के 28 शेयरों में तेजी, जबकि 22 शेयरों में गिरावट दर्ज की गयी। (शेयर मंथन, 16 सितंबर 2021)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!