शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

नये शिखर छूने के बाद फिसले भारतीय शेयर बाजार के दिग्गज सूचकांक

कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार में ऊपरी स्तरों से मुनाफावसूली देखी गयी।

बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) गुरुवार के बंद स्तर 59,141.16 के मुकाबले शुक्रवार की सुबह तेजी के साथ 59,409.98 पर खुला। वक्त बीतने के साथ बाजार की तेजी बढ़ती गयी। सुबह के ही कारोबार में सेंसेक्स ऊपर की ओर 59,737.32 तक उछल गया, जो इन्ट्रा-डे के लिहाज से इसका सर्वकालिक शिखर है। लेकिन इसके बाद इन ऊपरी स्तरों से आयी मुनाफावसूली के कारण सेंसेक्स में तीखी गिरावट देखी गयी। एक समय तो यह फिसल कर नीचे की ओर 58,871.73 तक चला गया था। हालाँकि बाद में सेंसेक्स कुछ सँभला और शुक्रवार के कारोबार के आखिर में 125.27 अंकों या 0.21% की गिरावट के साथ 59,015.89 पर बंद हुआ। शुक्रवार को सेंसेक्स के 13 शेयरों में मजबूती, जबकि 17 शेयरों में कमजोरी दर्ज की गयी।
सेंसेक्स के शेयरों की बात करें, तो शुक्रवार को कोटक महिन्द्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank) में 5.26% और एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) में 1.51% की तेजी देखी गयी। दूसरी ओर टाटा स्टील (Tata Steel) में 3.57% की गिरावट रही।
अपने पिछले बंद स्तर 17,629.50 के मुकाबले शुक्रवार को एनएसई का निफ्टी 50 (Nifty 50) ऊपर की ओर 17,792.95 तक उछल गया। इन्ट्रा-डे के लिहाज से यह इसका नया सर्वकालिक शिखर है। शुक्रवार के कारोबार के आखिर में यह 44.35 अंकों या 0.25% की कमजोरी के साथ 17,585.15 पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 18 सितंबर 2021)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!