शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

दो दिनों की गिरावट के बाद आज तेजी के साथ बंद हुए भारतीय शेयर बाजार

सोमवार को कमजोरी दर्ज करने के बाद आज मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार के दिग्गज सूचकांकों में तेजी का रुख देखा गया।

इससे पहले शुक्रवार को भी भारतीय बाजार में गिरावट देखी गयी थी। बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) सोमवार के बंद स्तर 58,490.93 के मुकाबले मंगलवार की सुबह बढ़त के साथ 58,630.06 पर खुला। हालाँकि कारोबार के पहले घंटे में ही यह लाल निशान में आ गया। लेकिन दोपहर बाद बाजार में तेजी आयी और कारोबार के आखिर में सेंसेक्स 514.34 अंकों या 0.88% की बढ़ोतरी के साथ 59,005.27 पर बंद हुआ। आज मंगलवार को सेंसेक्स के 24 शेयरों में तेजी, जबकि केवल छह शेयरों में गिरावट देखी गयी।
अपने पिछले बंद स्तर 17,396.90 के मुकाबले मंगलवार को एनएसई का निफ्टी 50 (Nifty 50) 165.10 अंकों या 0.95% की मजबूती के साथ 17,562.00 पर बंद हुआ। आज इसके 40 शेयरों में बढ़त और 10 शेयरों में कमजोरी दर्ज की गयी। (शेयर मंथन, 21 सितंबर 2021)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!