शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

भारतीय शेयर बाजार में रही कमजोरी, 59000 के नीचे बंद हुआ सेंसेक्स (Sesex)

मंगलवार की तेजी के बाद आज बुधवार को भारतीय बाजार के अहम सूचकांकों में गिरावट दर्ज की गयी।

बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) मंगलवार के बंद स्तर 59,005.27 के मुकाबले बुधवार की सुबह हल्की बढ़ोतरी के साथ 59,166.15 पर खुला। लेकिन जल्दी ही लाल निशान में फिसल गया। आज दिन भर सेंसेक्स 300 अंकों के दायरे के भीतर ऊपर-नीचे होता रहा। कभी यह लाल निशान में चला जाता, तो कभी हरे निशान में वापसी कर लेता। कारोबार के आखिर में सेंसेक्स 77.94 अंकों या 0.13% की कमजोरी के साथ 58,927.33 पर बंद हुआ। आज बुधवार को सेंसेक्स के 16 शेयरों में बढ़ोतरी, जबकि 13 शेयरों में गिरावट दर्ज की गयी। सेंसेक्स का एक शेयर पिछले बंद भाव के मुकाबले अपरिवर्तित बंद हुआ।
सेंसेक्स के शेयरों की बात करें, तो मंगलवार को टेक महिन्द्रा (Tech Mahindra) में 3.70% की तेजी देखी गयी। दूसरी ओर एचडीएफसी (HDFC) में 1.46% की गिरावट रही।
अपने पिछले बंद स्तर 17,562.00 के मुकाबले बुधवार को एनएसई का निफ्टी 50 (Nifty 50) 15.35 अंकों या 0.09% की कमजोरी के साथ 17,546.65 पर बंद हुआ। आज इसके 27 शेयरों में तेजी और 22 शेयरों में गिरावट दर्ज की गयी। निफ्टी का एक शेयर पिछले बंद भाव के मुकाबले अपरिवर्तित बंद हुआ। (शेयर मंथन, 22 सितंबर 2021)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख