शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

भारतीय बाजार में बहार है जारी, सेंसेक्स पहली बार हुआ साठ हजारी

कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन शुक्रवार को भी भारतीय शेयर बाजार की तेजी जारी रही।

इससे पहले गुरुवार को भारतीय बाजार में मजबूती दर्ज की गयी थी। बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) गुरुवार के बंद स्तर 59,885.36 के मुकाबले आज शुक्रवार की सुबह बढ़त के साथ 60,158.76 पर खुला। आज सुबह के ही कारोबार में सेंसेक्स ऊपर की ओर 60,333.00 तक चढ़ गया, जो इन्ट्रा-डे के लिहाज से इसका सर्वकालिक शिखर है। आज पूरे दिन भारतीय शेयर बाजार में मजबूती का रुझान बना रहा और आखिरकार सेंसेक्स 163.11 अंकों या 0.27% की बढ़त के साथ 60,048.47 पर बंद हुआ। बंद भाव के लिहाज से यह सेंसेक्स का उच्चतम स्तर है। आज के कारोबार में सेंसेक्स के 14 शेयरों में मजबूती, जबकि 16 शेयरों में कमजोरी रही।
सेंसेक्स के शेयरों की बात करें, तो आज एशियन पेंट्स (Asian Paints) में 3.72% और महिन्द्रा ऐंड महिन्द्रा (M&M) में 2.74% की तेजी रही। दूसरी ओर टाटा स्टील (Tata Steel) में 3.60% की गिरावट दर्ज की गयी।
अपने पिछले बंद स्तर 17,822.95 के मुकाबले शुक्रवार को एनएसई का निफ्टी 50 (Nifty 50) ऊपर की ओर 17,947.65 तक चढ़ गया। इन्ट्रा-डे के लिहाज से यह इसका नया सर्वकालिक शिखर है। आज के कारोबार के अंत में यह 30.25 अंकों या 0.17% की तेजी के साथ 17,853.20 पर बंद हुआ। बंद भाव के लिहाज से यह निफ्टी का सर्वकालिक उच्चतम स्तर है। आज निफ्टी के 20 शेयरों में मजबूती, जबकि 30 शेयरों में कमजोरी देखी गयी। (शेयर मंथन, 24 सितंबर 2021)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!