शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

नये सर्वकालिक शिखरों पर बंद हुए सेंसेक्स और निफ्टी

भारतीय शेयर बाजार में तेजी का दौर जारी है। हालाँकि आज बाजार में ऊपरी स्तरों से मुनाफावसूली देखी गयी।

बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) शुक्रवार के बंद स्तर 60,048.47 के मुकाबले आज सोमवार की सुबह मजबूती के साथ 60,303.79 पर खुला। आज कारोबार के पहले ही घंटे में सेंसेक्स ऊपर की ओर 60,412.32 तक चढ़ गया, जो इन्ट्रा-डे के लिहाज से इसका सर्वकालिक शिखर है। लेकिन सुबह के ही सत्र में ऊपरी स्तरों से मुनाफावसूली हावी होने के कारण सेंसेक्स लाल निशान में चला गया और दिन में कई बार इन निशानों के बीच झूलता दिखा। आज आखिरकार सेंसेक्स 29.41 अंकों या 0.05% की बढ़ोतरी के साथ 60,077.88 पर बंद हुआ। बंद भाव के लिहाज से यह सेंसेक्स का उच्चतम स्तर है। आज के कारोबार में सेंसेक्स के 13 शेयरों में बढ़त, जबकि 17 शेयरों में गिरावट देखी गयी।
सेंसेक्स के शेयरों की बात करें, तो आज मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) में 6.53% और महिन्द्रा ऐंड महिन्द्रा (M&M) में 4.14% की मजबूती रही। दूसरी ओर एचसीएल टेक (HCL Tech) में 4.58% की कमजोरी देखी गयी।
अपने पिछले बंद स्तर 17,853.20 के मुकाबले सोमवार को एनएसई का निफ्टी 50 (Nifty 50) केवल 1.90 अंकों या 0.01% की मामूली तेजी के साथ 17,855.10 पर बंद हुआ। बंद भाव के लिहाज से यह निफ्टी का सर्वकालिक उच्चतम स्तर है। आज निफ्टी के 25 शेयरों में बढ़ोतरी, जबकि 25 शेयरों में गिरावट दर्ज की गयी। (शेयर मंथन, 27 सितंबर 2021)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!