शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

तीखी गिरावट के बाद निचले स्तरों से सँभले भारतीय शेयर बाजार

भारतीय शेयर बाजार में आज जबरदस्त मुनाफावसूली देखी गयी।

बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) सोमवार के बंद स्तर 60,077.88 के मुकाबले आज मंगलवार की सुबह बढ़त के साथ 60,285.89 पर खुला और ऊपर की ओर 60,288.44 तक गया। लेकिन सुबह के ही सत्र में मुनाफावसूली जोर पकड़ने लगी। दोपहर बाद मुनाफावसूली बढ़ी और सेंसेक्स नीचे की ओर 59,045.33 तक फिसल गया। इस तरह दिन के ऊपरी स्तरों से यह 1243 अंक लुढ़क चुका था। लेकिन इन स्तरों से सेंसेक्स में जबरदस्त वापसी देखी गयी और आखिरकार सेंसेक्स 410.28 अंकों या 0.68% की गिरावट के साथ 59,667.60 पर बंद हुआ। आज के कारोबार में सेंसेक्स के 10 शेयरों में बढ़ोतरी, जबकि 20 शेयरों में कमजोरी देखी गयी।
सेंसेक्स के शेयरों की बात करें, तो आज पावर ग्रिड (Power Grid) में 4.40% और एनटीपीसी (NTPC) में 3.94% की तेजी दर्ज की गयी। दूसरी ओर भारती एयरटेल (Bharti Airtel) में 3.68% की गिरावट रही।
अपने पिछले बंद स्तर 17,855.10 के मुकाबले मंगलवार को एनएसई का निफ्टी 50 (Nifty 50) नीचे की ओर 17,576.10 तक फिसल गया। हालाँकि आखिरकार यह पिछले बंद स्तर के मुकाबले 106.50 अंकों या 0.60% की गिरावट के साथ 17,748.60 पर बंद हुआ। आज निफ्टी के 18 शेयरों में तेजी, जबकि 32 शेयरों में नुकसान देखा गया। (शेयर मंथन, 28 सितंबर 2021)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!