शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

भारतीय शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन गिरावट

भारतीय शेयर बाजार में मुनाफावसूली का दौर आज लगातार दूसरे दिन जारी रहा।

बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) मंगलवार के बंद स्तर 59,667.60 के मुकाबले आज बुधवार की सुबह कमजोरी के साथ 59,296.54 पर खुला। सुबह के ही सत्र में मुनाफावसूली बढ़ी और सेंसेक्स नीचे की ओर 59,111.41 तक फिसल गया। एकाध मिनट को छोड़ कर आज पूरे दिन बाजार में कमजोरी बनी रही और आखिरकार सेंसेक्स 254.33 अंकों या 0.43% की गिरावट के साथ 59,413.27 पर बंद हुआ। आज के कारोबार में सेंसेक्स के 12 शेयरों में मजबूती, जबकि 18 शेयरों में कमजोरी दर्ज की गयी। इससे पहले मंगलवार को भी भारतीय बाजार में कमजोरी देखी गयी थी।
सेंसेक्स के शेयरों की बात करें, तो आज एनटीपीसी (NTPC) में 6.52% और पावर ग्रिड (Power Grid) में 6.18% की तेजी देखी गयी। दूसरी ओर एचडीएफसी (HDFC) में 2.04% की गिरावट रही।
अपने पिछले बंद स्तर 17,748.60 के मुकाबले आज बुधवार को एनएसई का निफ्टी 50 (Nifty 50) नीचे की ओर 17,608.15 तक फिसल गया। अंत में यह पिछले बंद स्तर के मुकाबले 37.30 अंकों या 0.21% की कमजोरी के साथ 17,711.30 पर बंद हुआ। आज निफ्टी के 27 शेयरों में मजबूती, जबकि 23 शेयरों में गिरावट दर्ज की गयी। (शेयर मंथन, 29 सितंबर 2021)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख