शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

लगातार तीसरे दिन गिरे भारतीय शेयर बाजार

भारतीय शेयर बाजार में गिरावट का दौर जारी है।

मंगलवार और बुधवार की कमजोरी के बाद गुरुवार को भी भारतीय बाजार के दिग्गज सूचकांक गिरावट के साथ बंद हुए। बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) बुधवार के बंद स्तर 59,413.27 के मुकाबले गुरुवार की सुबह हल्की बढ़त के साथ 59,549.57 पर खुला। लेकिन जल्दी ही लाल निशान में फिसल गया। सुबह के सत्र में सेंसेक्स बार-बार लाल और हरे निशान के बीच झूलता रहा। दोपहर बाद इसकी कमजोरी बढ़ी और सेंसेक्स नीचे की ओर 59,019.28 तक फिसल गया। गुरुवार को आखिरकार सेंसेक्स 286.91 अंकों या 0.48% की कमजोरी के साथ 59,126.36 पर बंद हुआ। गुरुवार के कारोबार में सेंसेक्स के केवल आठ शेयरों में बढ़त रही, जबकि इसके 22 शेयरों में गिरावट दर्ज की गयी।
सेंसेक्स के शेयरों की बात करें, तो गुरुवार को पावर ग्रिड (Power Grid) में 2.67% की कमजोरी देखी गयी। दूसरी ओर बजाज फिनसर्व (Bajaj Finserv) में 2.07% की मजबूती रही।
अपने पिछले बंद स्तर 17,711.30 के मुकाबले गुरुवार को एनएसई का निफ्टी 50 (Nifty 50) नीचे की ओर 17,585.35 तक फिसल गया। अंत में यह पिछले बंद स्तर के मुकाबले 93.15 अंकों या 0.53% की गिरावट के साथ 17,618.15 पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 01 अक्टूबर 2021)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!