शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

शुक्रवार को नये सर्वकालिक उच्चतम स्तर पर बंद हुआ निफ्टी

भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति की घोषणा से सकारात्मक संकेत लेते हुए शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार के अहम सूचकांक तेजी के साथ बंद हुए।

आज घोषित अपनी मौद्रिक नीति में आरबीआई ने नीतिगत ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया। भारतीय बाजार के दिग्गज सूचकांक आज दिन भर हरे निशान में कारोबार करते रहे। बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) गुरुवार के बंद स्तर 59,677.83 के मुकाबले आज सुबह बढ़ोतरी के साथ 59,960.39 पर खुला। आज यह ऊपर की ओर 60,212.30 तक गया और आखिरकार 381.23 अंकों या 0.64% की मजबूती के साथ 60,059.06 पर बंद हुआ। आज के कारोबार में सेंसेक्स के 13 शेयरों में बढ़त, जबकि 17 शेयरों में कमजोरी दर्ज की गयी।
सेंसेक्स के शेयरों में आज रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) में 3.84% और इन्फोसिस (Infosys) में 1.91% की बढ़त देखी गयी। दूसरी ओर हिन्दुस्तान यूनिलीवर (Hindustan Unilever) में 1.16% की गिरावट रही।
आज बीएसई मिडकैप सूचकांक में 0.15% और बीएसई स्मॉलकैप सूचकांक में 0.83% की तेजी दर्ज की गयी।
अपने पिछले बंद स्तर 17,790.35 के मुकाबले आज एनएसई का निफ्टी 50 (Nifty 50) 104.85 अंकों या 0.59% की मजबूती के साथ 17,895.20 पर बंद हुआ। बंद भाव के लिहाज से यह निफ्टी का सर्वकालिक उच्चतम स्तर है। आज निफ्टी के 23 शेयरों में तेजी, जबकि 27 शेयरों में कमजोरी देखी गयी। (शेयर मंथन, 08 अक्टूबर 2021)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!