शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बाजार निचले स्तर से रिकवरी के साथ गिरावट पर बंद

वैश्विक बाजारों से कमजोर संकेतों के कारण भारतीय बाजार की आज कमजोर शुरुआत हुई।

हालाकि कारोबारी सत्र के आखिरी घंटे में निचले स्तर से शानदार रिकवरी देखी गई। रिकवरी की वजह यूक्रेन-रूस में आज रात दूसरे दौर की बातचीत होने की खबर रही।
कारोबारी सत्र के दौरान निफ्टी 50 (Nifty 50) ने 16,479 का निचला स्तर जबकि 16,678 का ऊपरी स्तर छुआ। सेंसेक्स (Sensex) ने 55,020 का निचला स्तर और 55,755 का ऊपरी स्तर छुआ। निफ्टी बैंक ने 34,897 का निचला स्तर जबकि 35,554 का ऊपरी स्तर छुआ। निफ्टी 50 में निचले स्तर से करीब 127 अंक की रिकवरी देखी गई। वहीं सेंसेक्स में करीब 450 अंकों की रिकवरी देखने को मिली। निफ्टी बैंक में 476 अंकों की रिकवरी देखी गई।
सेंसेक्स (Sensex) 778 अंक या 1.38% गिर कर 55,468, निफ्टी 50 (Nifty 50) 188 अंक या 1.12% गिर कर 16,606 पर बंद हुआ। निफ्टी बैंक (Nifty Bank) 832 अंक या 2.30% गिर कर 35,373 पर बंद हुआ। निफ्टी के गिरने वाले शेयरों में मारुति सुजुकी 6.01%,डॉ रेड्डीज 5.17%, आईसीआईसीआई बैंक (ICICI) 3.75% और एशियन पेंट्स 4.59% तक गिर कर बंद हुए।
इसके अलावा गिरने वाले शेयरों में इंटरग्लोब एविएशन 3.73%, क्रॉम्पटन ग्रीव्स कंज्यूमर 4.91%, बंधन बैंक 4.51%और गुजरात गैस 3.16% नुकसान के साथ बंद हुए। खबरों के आधार पर जिन शेयरों में तेजी दिखी उसमें प्राज इंडस्ट्रीज 5.67%, आईईएक्स (IEX) 3.98%, ऑयल इंडिया 9.67% और सीडीएसएल 3.28% मजबूती के साथ बंद हुए।
निफ्टी के चढ़ने वाले शेयरों में कोल इंडिया 8.99%, एचडीएफसी लाइफ 7.19%, हिंडाल्को 4.59% और यूपीएल (UPL) 3.62% तक चढ़ कर बंद हुए। कमोडिटी में तेजी के कारण एमसीएक्स (MCX) में 7.39% का उछाल देखने को मिला। इसके अलावा जीएनएफसी (GNFC) 5.36%, केईआई इंडस्ट्रीज में 6.45% और एजीस लॉजिस्टिक्स 13.68% मजबूती के साथ बंद हुए। (शेयर मंथन, 02 मार्च 2022)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!