शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बाजार में लगातार तीसरे दिन गिरावट, सेंसेक्स 1093 और निफ्टी 347 अंक गिरकर बंद

कारोबारी सत्र के दौरान निफ्टी 50 (Nifty 50) ने 17,497 का निचला स्तर जबकि 17,820 का ऊपरी स्तर छुआ। सेंसेक्स (Sensex) ने 58,687 का निचला स्तर जबकि 59,720 का ऊपरी स्तर छुआ।

 निफ्टी बैंक (Nifty Bank) ने कारोबारी सत्र के दौरान 40,502 का निचला स्तर जबकि 41,162 का ऊपरी स्तर छुआ। सेंसेक्स (Sensex) 1,093 अंक या 1.82% चढ़ कर 58,841, निफ्टी 50 (Nifty 50) 347 अंक या 1.94% गिर कर 17,531 पर बंद हुआ। निफ्टी बैंक (Nifty Bank) 432 अंक या 0.51% गिर कर 40,777 पर बंद हुआ। सेंसेक्स में निचले स्तर से 150 अंकों की रिकवरी देखी गई। निफ्टी बैंक में 270 अंकों की रिकवरी देखी गई। बाजारों के लिए यह हफ्ता काफी शानदार रहा। इस हफ्ते बाजार में काफी उतार-चढ़ाव देखा गया। इस हफ्ते निफ्टी 50 (Nifty 50) में 1.70% की तेजी देखी गई। निफ्टी 500 में 15% की गिरावट देखी गई। निफ्टी बैंक 1% चढ़ कर बंद हुआ। निफ्टी मिडकैप में 1.70% और निफ्टी स्मॉलकैप में 1.30% की गिरावट दर्ज हुई। इस हफ्ते आईटी शेयरों में भारी गिरावट देखने को मिली। इंफोसिस 9%, कोफोर्ज 8.2%, एलएंडटी टेक 8.05% और टेक महिंद्रा 8% तक गिरकर बंद हुए। रियल एस्टेट शेयरों में भी गिरावट देखने को मिली।इंडियाबुल्स रियल एस्टेट 11%, शोभा लिमिटेड 7%, मैक्रोटेक डेवलपर्स 6.5% और गोदरेज प्रॉपर्टीज 6% तक गिर कर बंद हुए। इस हफ्ते फार्मा शेयरों की भी हालत खराब रही। लॉरस लैब 7.20% और स्ट्राइड्स फार्मा 7.2%, ल्यूपिन 5.5% और फाइजर 5% तक के नुकसान के साथ बंद हुए। ऑटो शेयरों में भी इस हफ्ते गिरावट का माहौल देखा गया। ट्यूब इन्वेस्टमेंट्स 6.5%, भारत फोर्ज 5.5%, हीरो मोटोकॉर्प 5.4% और बजाज ऑटो 4.5% तक गिर कर बंद हुए। इस हफ्ते एफएमसीजी (FMCG) शेयरों में भी बिकवाली का दबाव देखा गया। गोदरेज कंज्यूमर्स 5.5%, डाबर 5.2%,कोलगेट 5% और नेस्ले 3.5% तक के नुकसान के साथ बंद हुए। इस हफ्ते मेटल शेयरों में उछाल देखने को मिला। वेदांता 9.2%, एपीएल अपोलो ट्यूब 4.5%, जिंदल स्टील 4.2% और जिंदल स्टील एंड पावर 1.2% तक का उछाल देखा गया। इस हफ्ते बैंकिंग शेयरों में तेजी देखी गई। इंडसइंड बैंक 8%, पंजाब नेशनल बैंक 2%, फेडरल बैंक 1.7% और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया यानी एसबीआई (SBI) 1.6% तक की मजबूती देखी गई।

(शेयर मंथन, 16 सितंबर 2022)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!