शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आज शेयर बाजार कमजोर खुलने के संकेत, सिंगापुर निफ्टी और वैश्विक बाजारों का असर

भारतीय शेयर बाजारों में मंगलवार (11 अक्टूबर) को भी गिरावट जारी रहने का अनुमान है। एसजीएक्स निफ्टी से मिल रहे संकेत इसी ओर इशारा करते हैं। सिंगापुर निफ्टी सुबह 8.00 के आसपास लगभग 100 अंकों की गिरावट के साथ कारोबार करता नजर आ रहा है। बाजार के जानकार इससे भारतीय बाजारों में गिरावट का अंदेशा जता रहे हैं।

एशियाई बाजारों की बात करें तो जापान का निक्केई आज 2.34% की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। हॉन्ग कॉन्ग का हैंग सेंग में भी आज के कारोबार में 1.47% की नरमी देखी जा रही है। इसी तरह सिंगापुर स्टॉक एक्सचेंज 180 इंडेक्स (SSE 180 index) में भी 0.42% की गिरावट नजर आई। दक्षिण कोरियाई शेयर बाजार कॉस्पी 2% की गिरावट के साथ कारोबार करता नजर आ रहा है। सुबह के कारोबार में चीन के शंघाई कंपोजिट में 0.1% की तेजी देखने को मिल रही है।
इससे पहले यूरोपीय बाजारों में कल सोमवार के कारोबार में लंदन का एफटीएसई 100 (FTSE 100) 0.45% की गिरावट के साथ बंद हुआ। पेरिस के कैक 40 (CAC 40) में भी 0.45% की नरमी दर्ज की गयी, जबकि फ्रैंकफर्ट के डैक्स 30 (DAX30) में सोमवार का कारोबार बंद होते समय 0.06 अंकों की मामूली गिरावट दर्ज की गयी।
अमेरिका का डॉव जोंस सोमवार के कारोबार में 94 अंक या 0.32% की गिरावट के साथ 29,202.88 पर बंद हुआ। नैसडैक कंपोजिट का भी यही हाल था और यह 110 अंक या 1.04% लुढ़क कर 10,542 पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 में सोमवार को 27 अंक या 0.75% की गिरावट दर्ज की गयी और यह 3,612 पर बंद हुआ।
(शेयर मंथन, 11 अक्टूबर 2022)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!