शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

गिरावट के साथ खुल सकते हैं भारतीय शेयर बाजार, महँगाई दर और वैश्विक बाजारों का होगा असर

भारतीय शेयर बाजार आज गुरुवार (13 अक्टूबर) को गिरावट के साथ खुलने के संकेत मिल रहे हैं। सिंगापुर निफ्टी में सुबह 8.30 बजे के आसपास 72.0 अंकों की गिरावट दिख रही है और यह 0.42% की कमजोरी के साथ 17,033.0 के स्तर पर कारोबार करता नजर आ रहा है।

इससे पहले बुधवार (12 अक्टूबर) को भारतीय शेयर बाजार सुबह की सपाट शुरुआत के बाद शाम तक हरे निशान में पहुँच कर बंद हुए थे। एनएसई का निफ्टी 140.05 अंकों की बढ़त के साथ 0.82% उछल कर 17123 के स्तर पर बंद हुआ, वहीं बीएसई सेंसेक्स में 478 अंकों की तेजी दर्ज की गयी। यह 0.84% की बढ़त के साथ 57,625.91 के स्तर पर बंद हुआ।
हालाँकि आज के कारोबार में महँगाई दर और देश के औद्योगिक उत्पादन आँकड़ों का असर देखने को मिल सकता है। कल देर शाम आये आँकड़ों के अनुसार अगस्त में देश की औद्योगिक उत्पादन दर सिमटकर 18 महीनों के निचले स्तर 0.8% पर पहुँच गयी है, जो जुलाई में 2.2% पर थी। सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय ने बुधवार (12 अक्टूबर) को यह आँकड़े जारी किये।
देश में खुदर महँगाई दर के आँकड़े भी कल देर शाम आये। सितंबर में देश में खुदरा मुद्रस्फीति बढ़ कर 7.41% पर पहुँच गयी, जो केंद्रीय रिजर्व बैंक (RBI) के अनुमान से कहीं अधिक है। अगस्त में यह 7% थी, जबकि सितंबर 2021 में यह 4.35% दर्ज की गयी थी। देश में महँगाई दर पिछले नौ महीनों से 6% के ऊपर बनी हुई है।
एशियाई बाजारों की बात करें तो आज सुबह से जापान के निक्केई में 0.52% की कमजोरी दिखायी दे रही है। हॉन्ग कॉन्ग का हैंग सेंग भी 1.12% की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। शंघाई कंपोजिट में 0.36 % की नरमी है, तो दक्षिण कोरिया का स्टॉक एक्सचेंज कॉस्पी 1.24% की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहा है।
यूरोपीय बाजार अभी खुले नहीं हैं और यहाँ बुधवार (12 अक्टूबर) को सभी प्रमुख बाजारों में नरमी का रुख देखने को मिला था। लंदन के एफटीएसई 100 (FTSE 100) में 0.86% की गिरावट दर्ज की गयी थी। वहीं पेरिस का बेंचमार्क इंडेक्स कैक 40 (CAC 40) 0.25% नुकसान के साथ बंद हुआ था। फ्रैंकफर्ट के डैक्स 30 (DAX30) में 0.39% की गिरावट आयी थी और यह 47.99 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुआ था।
अमेरिकी बाजारों में भी बुधवार (12 अक्टूबर) को सभी प्रमुख बाजार लाल निशान में बंद हुए। डॉव जोंस जहाँ 28.34 अंक या 0.10% की नरमी के साथ 29,210.85 के स्तर पर बंद हुआ। नैस्डैक कंपोजिट 9.09 अंक या 0.09% की कमजोरी के साथ 10,417.10 पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 में मंगलवार को 11.81 अंक या 0.33% की गिरावट दर्ज की गयी और यह 3,577.03 पर बंद हुआ।
(शेयर मंथन, 13 अक्टूबर 2022)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन : डाउनलोड करें

बाजार सर्वेक्षण (जनवरी 2023)

Flipkart

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"