शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

भारतीय शेयर बाजार में आज बढ़त के आसार, एशियाई बाजारों में 2-3% की उछाल दिखी

भारतीय शेयर बाजार के आज शुक्रवार (14 अक्टूबर) को कारोबार की शुरुआज तेजी के साथ करने की उम्मीद है। सिंगापुर निफ्टी में सुबह 8.30 बजे के आसपास 351 अंकों की उछाल दिख रही है और यह 2.07% की तेजी के साथ 17,308 अंकों के स्तर पर कारोबार करता दिख रहा है। प्रमुख एशियाई बाजार भी आज 2-3% की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं।

इससे पहले गुरुवार (13 अक्टूबर) को भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ खुले और लाल निशान में ही बंद हुए थे। एनएसई का निफ्टी 109.25 अंक गिरकर 17014.35 के स्तर पर आ गया और 0.64% की कमजोरी के साथ बंद हुआ। बीएसई सेंसेक्स में भी समान स्थिति रही और इसमें 390.58 अंकों की गिरावट आयी। यह 0.68% की कमजोरी के साथ 57,235.33 के स्तर पर बंद हुआ।
एशियाई बाजारों की बात करें तो आज सुबह से जापान के निक्केई में 3.44% की तेजी दिखायी दे रही है। हॉन्ग कॉन्ग का हैंग सेंग भी 3.36% की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। शंघाई कंपोजिट में 1.75% की उछाल है, तो दक्षिण कोरिया के स्टॉक एक्सचेंज कॉस्पी में 2.46% की बढ़त नजर आ रही है।
यूरोपीय बाजार अभी खुले नहीं हैं और यहाँ गुरुवार (13 अक्टूबर) को सभी प्रमुख बाजारों में तेजी दर्ज की गयी थी। लंदन के एफटीएसई 100 (FTSE 100) कल के कारोबार में 0.35% की बढ़त के साथ बंद हुआ। वहीं पेरिस का बेंचमार्क इंडेक्स कैक 40 (CAC 40) 1.04% उछल कर 5,879.19 के स्तर पर बंद हुआ। फ्रैंकफर्ट के डैक्स 30 (DAX30) में 1.51% की तेजी दर्ज की गयी और यह 183.32 अंक बढ़ कर बंद हुआ था।
अमेरिकी बाजारों में भी गुरुवार (13 अक्टूबर) को सभी प्रमुख बाजारों में तेजी 2 से 3% की उछाल दर्ज की गयी। डॉव जोंस जहाँ 827.87 अंक या 2.83% की बढ़त के साथ 30,038.72 के स्तर पर बंद हुआ, वहीं नैस्डैक कंपोजिट में 232.05 अंक या 2.23% की तेजी आई और यह 10,649.15 पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 में मंगलवार को 92.88 अंक या 2.60% की उछाल दर्ज की गयी और यह 3,669.91 पर बंद हुआ।
(शेयर मंथन, 13 अक्टूबर 2022)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन : डाउनलोड करें

बाजार सर्वेक्षण (जनवरी 2023)

Flipkart

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"