शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

भारतीय शेयर बाजार में गिरावट के आसार, एसजीएक्स निफ्टी से मिल रहे संकेत

भारतीय शेयर बाजार के आज सोमवार (17 अक्टूबर) को कारोबार की शुरुआज नरमी के साथ करने के संकेत मिल रहे हैं। सिंगापुर निफ्टी में सुबह 8.30 बजे के आसपास 121.5 अंकों की गिरावट दिख रही है और यह 0.71% की नरमी के साथ 17,091.5 अंकों के स्तर पर कारोबार करता दिख रहा है। प्रमुख एशियाई बाजार भी आज गिरावट के साथ कारोबार करते नजर आ रहे हैं।

इससे पहले शुक्रवार (14 अक्टूबर) को भारतीय शेयर बाजार तेजी का रुख देखने को मिला था। एनएसई का निफ्टी 171.35 अंक बढ़ कर 17185.70 के स्तर पर आ गया और 1.01% की उछाल के साथ बंद हुआ। बीएसई सेंसेक्स में भी समान स्थिति रही और इसमें 684.64 अंकों की तेजी आयी। यह 1.20% की बढ़त के साथ 57,919.97 के स्तर पर बंद हुआ।
एशियाई बाजारों की बात करें तो आज सुबह से जापान के निक्केई में 1.43% की गिरावट दिखायी दे रही है। हॉन्ग कॉन्ग का हैंग सेंग भी 1.27% की कमजोरी के साथ कारोबार करता दिख रहा है। शंघाई कंपोजिट में 0.17% की नरमी नजर आ रही है। दक्षिण कोरिया का स्टॉक एक्सचेंज कॉस्पी हरे निशान में कारोबार करने बाद लाल निशान में पहुंच गया है और इसमें 0.15% की गिरावट नजर आ रही है।
यूरोपीय बाजार अभी खुले नहीं हैं और यहाँ शुक्रवार (14 अक्टूबर) को सभी प्रमुख बाजारों में तेजी दर्ज की गयी थी। लंदन के एफटीएसई 100 (FTSE 100) शुक्रवार के कारोबारी सत्र में 0.12% की बढ़त दर्ज की गयी थी। वहीं पेरिस का बेंचमार्क इंडेक्स कैक 40 (CAC 40) 0.90% उछल कर 5,931.92 के स्तर पर बंद हुआ। फ्रैंकफर्ट के डैक्स 30 (DAX30) में 0.67% की तेजी दर्ज की गयी और यह 82.23 अंक बढ़ कर बंद हुआ था।
अमेरिका के सभी प्रमुखर बाजारों में शुक्रवार (14 अक्टूबर) को 2 से 3% की गिरावट दर्ज की गयी थी। डॉव जोंस जहाँ 403.89 अंक या 1.34% की नरमी के साथ 29,634.83 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, नैस्डैक कंपोजिट में 327.76 अंक या 3.08% की गिरावट आई और यह 10,321.39 पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 में शुक्रवार को 86.84 अंक या 2.37% की गिरावट दर्ज की गयी और यह 3,583.07 पर बंद हुआ।

(शेयर मंथन, 17 अक्टूबर 2022)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन : डाउनलोड करें

बाजार सर्वेक्षण (जनवरी 2023)

Flipkart

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"