शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आज लगेगा तेजी पर ब्रेक, सिंगापुर निफ्टी में 150 अंकों की गिरावट

भारतीय शेयर बाजार आज गुरुवार (20 अक्टूबर) को गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। सिंगापुर निफ्टी में सुबह 8.00 बजे के आसपास 150 अंकों की गिरावट दिखाई दे रही है और यह 0.86% गिर कर 17,353.5 अंकों के स्तर पर मंडरा रहा है। प्रमुख एशियाई बाजार भी आज गिरावट के साथ कारोबार करते नजर आ रहे हैं।

इससे पहले बुधवार (19 अक्टूबर) को भारतीय शेयर बाजार सुबह अच्छी बढ़त के साथ खुले। हालाँकि बाद के कारोबार में बाजार बढ़त बरकरार नहीं रख सके और कुछ उतार-चढ़ाव के बीच शाम तक मामूली बढ़त के साथ बंद हुए। एनएसई का निफ्टी 25.30 अंक बढ़ कर 17512.25 के स्तर पर आ गया और 0.14% की बढ़त के साथ बंद हुआ। बीएसई सेंसेक्स में भी यही हाल था और इसमें 146.59 अंकों की तेजी रही। यह 0.25% बढ़ कर 59,107.19 के स्तर पर बंद हुआ।
एशियाई बाजारों की बात करें तो आज सुबह से जापान के निक्केई में 0.75% की नरमी दिखायी दे रही है। हॉन्ग कॉन्ग का हैंग सेंग 2.26% की भारी गिरावट के साथ कारोबार करता दिख रहा है। शंघाई कंपोजिट में भी 0.39% की कमजोरी नजर आ रही है। दक्षिण कोरिया का स्टॉक एक्सचेंज कॉस्पी गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है और इसमें 1.18% की नरमी दिख रही है।
यूरोपीय बाजार अभी खुले नहीं हैं और यहाँ भी बुधवार (19 अक्टूबर) को सभी प्रमुख बाजारों में गिरावट दर्ज की गयी थी। लंदन के एफटीएसई 100 (FTSE 100) में 0.17% की नरमी देखने को मिली थी। वहीं पेरिस का बेंचमार्क इंडेक्स कैक 40 (CAC 40) 0.43% गिरकर कर 6,040.72 के स्तर पर बंद हुआ। फ्रैंकफर्ट के डैक्स 30 (DAX30) में 0.19% की कमजोरी देखी गयी और यह 24.20 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुआ था।
अमेरिका के सभी प्रमुखर बाजारों में बुधवार (19 अक्टूबर) को भी गिरावट का रुख देखने को मिला। डॉव जोंस जहाँ 99.99 अंक या 0.33% की कमजोरी के साथ 30,423.81 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, नैस्डैक कंपोजिट में 91.89 अंक या 0.85% की नरमी आई और यह 10,680.51 के स्तर पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 में बुधवार को 24.82 अंक या 0.67% की गिरावट रही और यह 3,695.16 पर बंद हुआ।

(शेयर मंथन, 20 अक्टूबर 2022)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!