शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

भारतीय शेयर बाजार में सपाट शुरुआत के संकेत, वैश्विक बाजारों का रहेगा असर

भारतीय शेयर बाजार में आज शुक्रवार (21 अक्टूबर) को सपाट शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। सिंगापुर निफ्टी में सुबह 8.00 बजे के आसपास 37 अंकों की बढ़त दिखाई दे रही है और यह 0.21% की तेजी के साथ 17557.0 अंकों के स्तर पर मंडरा रहा है। बाजार जानकारों का मानना है कि भारतीय शेयर बाजार आज हरे निशान में रह सकते हैं, मगर उसमें बहुत तेजी या गिरावट देखने को नहीं मिलेगी। प्रमुख एशियाई बाजार में भी आज ऐसा ही रुख देखने को मिल रहा है। ज्यादतर लाल निशान में हैं, मगर उनमें सपाट कारोबार हो रहा है।

इससे पहले गुरुवार (21 अक्टूबर) को भारतीय शेयर बाजार में सुबह नरमी दिखाई दी थी। हालाँकि बाद के कारोबार में बाजार उतार-चढ़ाव के बीच सपाट कारोबार करते हुए हरे निशान में बंद हुए। एनएसई का निफ्टी 51.70 अंक बढ़ कर 17563.95 के स्तर पर आ गया और 0.30% की बढ़त के साथ बंद हुआ। बीएसई सेंसेक्स में भी यही हाल था और इसमें 95.71 अंकों की तेजी रही। यह 0.16% उछल कर 59,202.90 के स्तर पर बंद हुआ।
एशियाई बाजारों की बात करें तो आज सुबह से जापान के निक्केई में 0.21% की नरमी दिखायी दे रही है। हॉन्ग कॉन्ग का हैंग सेंग 0.10% की हल्की गिरावट के साथ कारोबार करता दिख रहा है। शंघाई कंपोजिट में 0.33% की मामूली तेजी नजर आ रही है और यह 9.99 अंकों की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। दक्षिण कोरिया का स्टॉक एक्सचेंज कॉस्पी गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है और इसमें 0.20% की नरमी दिख रही है।
यूरोपीय बाजार अभी खुले नहीं हैं और यहाँ गुरुवार (20 अक्टूबर) को सभी प्रमुख बाजारों में सपाट कारोबार देखने को मिला था और हरे निशान में बंद हुए थे। लंदन का एफटीएसई 100 (FTSE 100) 0.27% की तेजी के साथ बंद हुआ। वहीं पेरिस का बेंचमार्क इंडेक्स कैक 40 (CAC 40) 0.76% उछल कर 6,086.90 के स्तर पर बंद हुआ। फ्रैंकफर्ट के डैक्स 30 (DAX30) में 0.20% की बढ़त देखी गयी और यह 26.00 अंकों की तेजी के साथ बंद हुआ था।
अमेरिका के सभी प्रमुखर बाजारों में गुरुवार (20 अक्टूबर) को गिरावट का रुख देखने को मिला। डॉव जोंस जहाँ 90.22 अंक या 0.30% की कमजोरी के साथ 30,333.59 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, नैस्डैक कंपोजिट में 65.66 अंक या 0.61% की नरमी आई और यह 10,614.84 के स्तर पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 में 29.38 अंक या 0.80% की गिरावट रही और यह 3,665.78 पर बंद हुआ।

(शेयर मंथन, 21 अक्टूबर 2022)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन : डाउनलोड करें

बाजार सर्वेक्षण (जनवरी 2023)

Flipkart

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"