शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

कारोबारी हफ्ते के पहले दिन बाजार शानदार तेजी के साथ बंद

वैश्विक बाजारों से मजबूत संकेत देखने को मिले। शुक्रवार को अमेरिकी बाजार में शानदार तेजी देखी गई। डाओ जोंस 830 अंक चढ़ कर दिन की ऊंचाई पर बंद हुआ।

 नैस्डैक में 3% की तेजी देखी गई वहीं एसऐंडपी (S&P) 500 भी 2.5% उछलकर बंद हुआ। सेंसेक्स (Sensex 30) ने 60,247 का निचला स्तर जबकि 60,787 का ऊपरी स्तर छुआ। वहीं निफ्टी 50 (Nifty 50) ने 17,900 का निचला स्तर जबकि 18,023 का ऊपरी स्तर छुआ। वहीं निफ्टी बैंक ने 41,106 का निचला स्तर जबकि 41,354 का ऊपरी स्तर छुआ। सेंसेक्स 1.31% या 787 अंक चढ़ कर 60,746 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी (50) 1.27% या 225 अंक चढ़ कर 18,012 पर बंद हुआ। निफ्टी बैंक 0.77% या 317 अंक चढ़ कर 41,308 पर बंद हुआ।

निफ्टी के चढ़ने वाले शेयरों में अल्ट्राटेक 4.30%, एचडीएफसी (HDFC) 3%, आयशर मोटर्स 3% और महिंद्रा ऐंड महिंद्रा 3% तक चढ़ कर बंद हुए। निफ्टी के गिरने वाले शेयरों में अपोलो हॉस्पिटल 1%, एनटीपीसी (NTPC) 0.60%, डॉ रेड्डीज 0.50% और ब्रिटानिया 0.30% तक गिर कर बंद हुए। आज के कारोबार में फोकस में रहने वाले शेयरों में नायका 20% के ऊपरी सर्किट पर बंद हुआ। इसके अलावा मोल्ड टेक (Mold tek tech) 16%, सुप्रीम पेट्रो 9.5% और यूनाइटेड स्पिरिट्स 2.50% तक चढ़ कर बंद हुआ। आज के कारोबार में सबसे ज्यादा बढ़त वाले शेयरों में इंडो काउंट 8%, करुर वैश्य बैंक 6.5%, जेएस डब्लू एनर्जी 6% और वीआईपी (VIP) इंडस्ट्रीज 5.3% तक की मजबूती के साथ बंद हुए। वहीं सबसे ज्यादा गिरने वाले शेयरों में इंटेलेक्ट डिजाइन 14%, बंधन बैंक 10.12%, आरएच मैग्नेसिटा 9.5% और फाइन ऑर्गेनिक 9.6% तक के नुकसान के साथ बंद हुए।

 

(शेयर मंथन, 31 अक्टूबर, 2022)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!