शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

शेयर बाजार में गिरावट के साथ सपाट कारोबार के आसार, सिंगापुर निफ्टी से मिल रहे संकेत

भारतीय शेयर बाजार में आज बुधवार (02 नवंबर) को गिरावट के साथ सपाट कारोबार की शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। सिंगापुर निफ्टी सुबह 8.00 बजे के आसपास 29.5 अंकों की नरमी के साथ 0.16% गिर कर 18,225.5 अंकों के स्तर पर मंडरा रहा है। आज प्रमुख एशियाई बाजारों में मिला-जुला रुख नजर आ रहा है।

इससे पहले मंगलवार (01 नवंबर) को भारतीय शेयर बाजार में तेजी देखने को मिली थी। सुबह प्री-ओपनिंग में बीएसई और एनएसई में गिरावट दर्ज की गयी थी। हालाँकि कुछ ही देर में बाजार संभल कर हरे निशान में पहुंच गये और फिर पूरे दिन उछाल बनी रही। एनएसई का निफ्टी 133.20 अंक बढ़ कर 0.74% की तेजी के साथ 18,145.40 के स्तर पर बंद हुआ। बीएसई सेंसेक्स में भी यही हाल था और इसमें 374.76 अंकों की उछाल आयी और यह 0.62% की तेजी के साथ 61,121.35 के स्तर पर बंद हुआ।

एशियाई बाजारों की बात करें तो आज सुबह से सपाट कारोबार देखने को मिल रहा है। जापान के निक्केई में तेजी है तो हैंग सेंग में नरमी। वहीं, शंघाई कंपोजिट और कॉस्पी हरे निशान में सपाट कारोबार करते हुए नजर आ रहे हैं। निक्केई में 0.03% की तेजी नजर आ रही है। हॉन्ग कॉन्ग का हैंग सेंग 0.29% की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। शंघाई कंपोजिट आज 0.35% की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। दक्षिण कोरिया के स्टॉक एक्सचेंज कॉस्पी में 0.25% की बढ़त दिख रही है।

यूरोपीय बाजार अभी खुले नहीं हैं और यहाँ मंगलवार (01 नवंबर) को सभी प्रमुख बाजारों में हरियाली छायी रही। लंदन के एफटीएसई 100 (FTSE 100) में 1.29% की तेजी दर्ज की गयी थी। पेरिस का बेंचमार्क इंडेक्स कैक 40 (CAC 40) 0.98% की बढ़त के साथ 6,328.25 के स्तर पर बंद हुआ। फ्रैंकफर्ट के डैक्स 30 (DAX30) में भी तेजी दर्ज की गयी और यह 0.64% की बढ़त के साथ 85.00 अंक उछल कर बंद हुआ था।

अमेरिका के सभी प्रमुखर बाजारों में मंगलवार (01 नवंबर) को भी गिरावट रही। डॉव जोंस 79.75 अंक या 0.24% की नरमी के साथ 32,653.20 के स्तर पर बंद हुआ। नैस्डैक कंपोजिट 97.30 अंक या 0.89% फिसल गया और यह 10,890.84 के स्तर पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 में कल के कारोबार में 15.88 अंक या 0.41% की गिरावट आयी और यह 3,856.10 के स्तर पर बंद हुआ।

(शेयर मंथन, 02 नवंबर 2022)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन : डाउनलोड करें

बाजार सर्वेक्षण (जनवरी 2023)

Flipkart

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"