शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

भारतीय बाजार में सपाट कारोबार के आसार, सिंगापुर निफ्टी से मिल रहे संकेत

भारतीय शेयर बाजार में आज शुक्रवार (04 नवंबर) को सपाट कारोबार के आसार नजर आ रहे हैं। सिंगापुर निफ्टी से बाजार के हरे निशान में रहते हुए सपाट कारोबार करने के संकेत मिल रहे हैं। आज सुबह 8.15 बजे के आसपास सिंगापुर निफ्टी में 7.0 अंकों की मामूली तेजी दिखाई दे रही है और 0.04% बढ़ कर 18,121.5 के स्तर पर मंडरा रहा है। आज प्रमुख एशियाई और यूरोपीय बाजारों में मिला-जुला रुख दिख रहा है।

इससे पहले गुरुवार (03 नवंबर) को भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुए थे। सुबह प्री-ओपनिंग में बीएसई और एनएसई गिरावट के साथ खुले थे। बाद में हालात कुछ संभले मगर असमंजस की स्थिति बनी रही और बाजार हरे व लाल निशान के बीच झूलते रहे। एनएसई का निफ्टी 30.15 अंक की मामूली गिरावट के साथ 0.17% फिसल गया और 18,052.70 के स्तर पर बंद हुआ। बीएसई सेंसेक्स भी 69.68 अंकों की नरमी के साथ 0.11% गिर कर 60,836.41 के स्तर पर बंद हुआ। 

एशियाई बाजारों की बात करें तो आज सुबह से उलझन की स्थिति नजर आ रही है। जापान का निक्केई जहाँ 560 अंकों की भारी गिरावट के साथ 2.03% लुढ़क गया है। वहीं हॉन्ग कॉन्ग के हैंग सेंग में आज 4.49% की जबरदस्त उछाल दिख रही है। शंघाई कंपोजिट 1.50% की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है, जबकि दक्षिण कोरिया के स्टॉक एक्सचेंज कॉस्पी में भी 0.05% की मामूली बढ़त दिख रही है।

यूरोपीय बाजार अभी खुले नहीं हैं और यहाँ गुरुवार (03 नवंबर) को सभी प्रमुख बाजारों में मिला-जुला कारोबार दर्ज किया गया था। लंदन के एफटीएसई 100 (FTSE 100) में 0.62% की तेजी दर्ज की गयी थी। पेरिस का बेंचमार्क इंडेक्स कैक 40 (CAC 40) 0.54% की नरमी के साथ 6,243.28 के स्तर पर बंद हुआ। फ्रैंकफर्ट का डैक्स 30 (DAX30) भी 0.95% लुढ़क गया और 126.55 अंक गिर कर बंद हुआ था।

अमेरिका के सभी प्रमुख बाजारों में कल (03 नवंबर) भी गिरावट दर्ज की गयी थी। डॉव जोंस 146.51 अंक या 0.46% की नरमी के साथ 32,001.25 के स्तर पर बंद हुआ। नैस्डैक कंपोजिट 186.86 अंक या 1.73% फिसल गया और यह 10,342.94 के स्तर पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 में कल के कारोबार में 39.80 अंक या 1.06% की गिरावट आयी और यह 3719.89 के स्तर पर बंद हुआ।

(शेयर मंथन, 04 नवंबर 2022)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन : डाउनलोड करें

बाजार सर्वेक्षण (जनवरी 2023)

Flipkart

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"